Site icon News1India

एक्टर विक्रांत मैसी की ज़िंदगी में 12th Fail के बाद एक और फिल्म ने चमकाए सितारे, फिल्म फैस्टिवल मेलबर्न में होगा स्पेशल प्रीमियर

vikrant massey , sector 36 , vikrant massey film sector 36

Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी बहुपरकारी एक्टिंग के जरिए दर्शकों को बार-बार प्रभावित किया है। उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को हर जगह सराहा गया है। विक्रांत मैसी अपने टैलेंट से लोगों को प्रभावित करने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। इस बीच, उनकी नई फिल्म ‘सेक्टर 36’ इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में प्रदर्शित होने जा रही है, और जल्द ही इसका प्रीमियर फेस्टिवल में होगा।

‘सेक्टर 36′ फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही खबरों में है। विक्रांत के लिए यह एक खास मौका है, क्योंकि उन्होंने मेलबर्न 2024 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता था। अब उनकी फिल्म ‘सेक्टर 36’ को उसी प्रतिष्ठित फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

अब इससे ये तो साफ हो ही जाता है कि विक्रांत मैसी का एक्टिंग करियर कितना प्रभावशाली रहा है। ‘सेक्टर 36’ के नए पोस्टर में विक्रांत एक नए और दिलचस्प किरदार में नजर आ रहे हैं, जो उनके अभिनय की विविधता को उजागर करता है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इस दिन ओटीटी पर आ रही है फिल्म

ऐसा माना जा रहा है कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘सेक्टर 36’ का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर, 2024 को होगा। इसके अतिरिक्त, विक्रांत मैसी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में भी नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने राशि खन्ना के साथ स्क्रीन साझा किया है। हाल ही में, विक्रांत की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह ड्रामा-थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Exit mobile version