Site icon News1India

Entertainment News : अल्लू अर्जुन ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम फंड में दान की इतनी राशि…

Allu Arjun, Kerala CM Funds, Mammootty, Wayanad Landslide, wayanad landslide

Entertainment News : केरल के वायनाड से लैंडस्लाइड की एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सभी को देहला कर रख दिया था। इस भयानक घटना में जहां कई लोगों कि जानें गई तो वहीं कई लोग अपनों से ही बिछड़ गए और इसके अलावा कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। और वो ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

(Entertainment News) इस दर्दनाक घटना ने सभी लोगों को इस कदर प्रभावित कि पुष्पा फिल्म में सभी को अपनी कमाल की अदाकारी से सभी को हैरान कर देने वाले अल्लू अर्जुन अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने वायनाड की घटना के पीड़ितों के लिए 25 यलाख रूपये की धनराशि दान के रूप में दी है।

आपको बता दें कि अल्लूअर्जुन से पहले भी मोहन लाल और रश्मिका मंडाना जैसे बड़े दिल  वाले और महान लोगों ने भी राशि का दान दिया है। और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। प्राकृतिक आपदा के चलते अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। केरल सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा है, वहीं साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी मदद के लिए सामने आए हैं। मामूटी से लेकर विक्रम तक, अब तक कई सितारे वायनाड के पीड़ितों के लिए सहायता का हाथ बढ़ा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : जिला अस्पताल में नाबालिग ने दिया बेटी को जन्म, फर्श पर बच्चे को फेंक कर भागने लगी मां

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट

वायनाड (Entertainment News) के पीड़ितों के लिए सहायता करने वाले साउथ सिनेमा के सितारों की सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो ‘पुष्पा’ के लिए मशहूर हैं, ने भी वायनाड पीड़ितों के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी दान की जानकारी दी और वायनाड के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

 

Exit mobile version