Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मशहूर पंजाबी सिंगर AP Dhillon के घर हमला, लॉरेंस-रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर एक चौंकाने वाली फायरिंग की घटना सामने आई है। बता दें, कि एपी ढिल्लों के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।

Neel Mani by Neel Mani
September 2, 2024
in Latest News, मनोरंजन
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर एक चौंकाने वाली फायरिंग की घटना सामने आई है। बता दें, कि एपी ढिल्लों के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। सिंगर का घर कनाडा के वैंकूवर के विक्टोरिया आइलैंड में है। इस घटना ने सनसनी मचा दी है और फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

इस घटना से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट के अनुसार, एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के बंगले पर फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं कनाडा की एक दूसरी जगह पर भी इसी तरह की घटना हुई है। वायरल पोस्ट में लिखा है, 1 सितंबर की रात को कनाडा में दो जगहों पर हमने फायरिंग कराई। ये जगह विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज, टोरंटो हैं। इसके लिए जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि विक्टोरिया आइलैंड का घर एपी ढिल्लों का है। सलमान खान और ढिल्लों के रिश्ते को लेकर भी लिखा गया है।

RELATED POSTS

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

November 12, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम कॉपी करते हो, असल में वो लाइफ हम जी रहे हैं। अपनी औकात में रहो, वरना मारे जाओगे। सुरक्षा एजेंसियां (AP Dhillon) इस पोस्ट और फायरिंग की घटनाओं की सच्चाई जानने में लगी हुई हैं। कुछ महीने पहले, गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के विदेश स्थित घर पर भी फायरिंग की थी। कनाडा पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें :- पैरालंपिक 2024 भारत को मिली एक और सफलता, नितेश कुमार ने जीता गोल्ड

बता दें, कि इस साल 14 अप्रैल की सुबह, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग (AP Dhillon) हुई थी। इस फायरिंग को दो शख्स ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना के दो दिन बाद 16 अप्रैल को विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। बिश्नोई गैंग ने इसके लिए भी जिम्मेदारी ली थी।

Tags: AP DhillonCanadaInternational NewsLatest NewsLawrence BishnoiSalman Khan
Share201Tweet126Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

Court Notice Over Misleading Advertisement: राजस्थान के कोटा उपभोक्ता न्यायालय में पान मसाला विज्ञापन को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Salman Khan

Salman Khan : पान मसाला एड छिड़ा विवाद, सलमान खान फंसे कानूनी पचड़े में पड़े सलमान खान 

by Gulshan
November 5, 2025

Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों के साथ ही...

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

by Swati Chaudhary
November 2, 2025

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख...

Next Post
SC on Bulldozer action

सरकार के बुलडोजर एक्शन पर SC ने कहा, 'कोई आरोपी है भी तो घर पर नहीं चलेगा बुलडोजर'

Bahraich

यूपी के बहराइच में 5 साल की बच्ची पर भेड़ियों का हमला, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version