मुकेश की आवाज कहे जाने वाले मशहूर सिंगर Kamlesh Awasthi का निधन

सिने जगत से एक बुरी ख़बर सामने आई है। 28 मार्च को मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) का निधन हो गया है।

Kamlesh Awasthi

नई दिल्ली: सिने जगत से एक बुरी ख़बर सामने आई है। 28 मार्च को मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) का निधन हो गया है। वह पिछले एक महीने से कोमा में थे और 28 मार्च को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) ने फिल्म गोपीचंद जासूस में राज कपूर के लिए बैकग्राउंड सिंगर के तौर पर गाने गाए थे। मुकेश की आवाज कहे जाने वाले कमलेश अवस्थी ने अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। उनके गाने तेरा साथ है तो, जिंदगी इम्तिहान लेती है जैसे और भी कई गाने काफी मशहूर रहे हैं। कमलेश अवस्थी के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

डॉ कमलेश अवस्थी (Kamlesh Awasthi) का जन्म साल 1945 में सावरकुंडला गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई एम.एससी,पीएचडी भावनगर विश्वविघालय से पूरी की। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत कला गुरु भरभाई पंड्या के मार्गदर्शन में भावनगर से की थी। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपना पहला एल्बम ट्रिब्यूट टू मुकेश निकाला था। कमलेश अवस्थी ने हिंदी और गुजराती फिल्मों के लिए गाने गाए।

ये भी पढ़ें :- कंगना रनौत और गोविंदा के बाद अब क्या Kriti Sanon भी करने जा रही हैं राजनीति में एंट्री ? यहां देखें पूरी रिपोर्ट

उन्होंने राज कपूर की फिल्म गोपीचंद जासूस के लिए बैकग्राउंड सिंगिंग की थी। राज कपूर ने तब कहा था कि देश को मुकेश वापस मिल गया है। राज कपूर द्वारा उनकी प्रशंसा किये जाने के बाद से उन्हें वॉइस ऑफ मुकेश के रूप में पहचान मिली थी।

Exit mobile version