चंडीगढ़।13 फरवरी को किसान संगठनों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस द्वार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा की व्यवस्था की है। जिलों में धारा 144 भी लागू किया गया है।
तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था
जानकारी के अनुसार पंजाब सीमा पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जिसमें सबसे पहले बीएसएफ के जवान होंगे जिसके बाद उनके पीछे आरएएफ और फिर तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे। इसके अलावा प्रशासन ने पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील करने के साथ साथ लिंक रोड पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। राज्य में प्रवेश के लिए 13 फरवरी को वाहनों की चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
15 जिलों में धारा 144 लागू
प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए, 15 जिलों में धारा-144 लगाई गई है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लकेर सोशल मीडिया और खुफिया विभाग द्वारा नजर रखी जारी है। पुलिस द्वारा चेतावनी जारीकर जनता से अपील की गई है।
याता से संबंधित जानकारी
किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने इन जिलों में याता के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया गया है। पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म @Haryana_Police, @DGPHaryana और आपातकालीन डायल पर संपर्क करने की बात कही गई है।