नई दिल्ली। कांग्रेस की “भारत जोड़ों न्याय यात्रा” के खिलाफ असम में प्राथमिकी दर्ज गई है। पिछले दिनों मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यह यात्रा अब असम से गुजर रही है। इस दौरान निर्धारित रास्ते से अलग दूसरे रास्ते पर जाने के आरोप में यात्रा के मुख्य आयोजक बी बायजू के खिलाफ गुरुवार को असम के जोरहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कई मामलों में प्राथमिकी
पुलिस के मुताबिक यात्रा को पहले से बी रोड से जाने की अनुमति थी। लेकिन इसके बजाय यह शहर में एक अन्य रास्ते से चली गई। जिससे उस क्षेत्र में स्थिति खराब हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में यात्रा के मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यात्रा पर आरोप लगाया गया है कि यात्रा ने जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा नियमों का का उलंघन किया है। जिसके तहत उनपर मुकदमा दायर की गई है।
छोटे रास्ते के कारण मार्ग में बदलाव
घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि प्राथमिकी का मकसद यात्रा में अनावश्यक बाधा उत्तपन करने की चाल है। कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने कहा कि यात्रा के दौरान पीडब्ल्यूडी प्वाइंट पर यातायात मार्ग परिवर्तन के लिए पुलिस की तैनाती नहीं थी और निर्धारित मार्ग बहुत छोटा था। इस कारण से यात्रा को कुछ मीटर के लिए दूसरे रास्ते पर ले लिया गया।
ये भी पढ़ें: सभी 28 सीटों पर बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव- पूर्व सीएम कुमारस्वामी
20 मार्च तक चलेगी यात्रा
कांग्रेस की “भारत जोड़ों न्याय यात्रा” 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। जो अभी असम से गुजर रही है। यह 25 जनवरी तक असम में रहेगी। इस दौरान यात्रा 17 जिलों में 833 किमी का सफर तय करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।