राजस्थान में भाजपा सरकार का पहला मंत्री मंडल विस्तार आज, जानिए क्या है संभावित लिस्ट…

First cabinet expansion of BJP government in Rajasthan today, know what is the possible list...राजस्थान में भाजपा सरकार का पहला मंत्री मंडल विस्तार आज मंत्रिमंडल

जयपुर। राजस्थान में आज पहली बार नई बीजेपी सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। नए मंत्रियों को दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके  मंत्रिमंडल के लिए नामों पर फाइनल मुहर भी शुक्रवार शाम दिल्ली में ही लगी है। मंत्रियों के शपथ से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने नए मंत्रियों की सूची सौपी।

पुरानी परंपरा से होगी तिलक

सभी ऐसे विधायक जो मंत्री बनने के लिस्ट में है, उन्हे  पहले बीजेपी ऑफिस पहुँचने के लिए कहा गया है। विधायक पहले बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे, फिर  बीजेपी ऑफिस से मंत्री बनने वालों को तिलक लगाकर रवाना किया जाएगा। विधायकों को महिला मोर्चा की पदाधिकारी तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। यह पुरानी परंपरा है, इस बार भी यह परंपरा निभाई जाएगी। वर्तमान में राजस्थान में भजन लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी से मुख्यमंत्री है। हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। जिसके बाद भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।यह उनके सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है।

ये भी पढ़ें;  केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर में 0.2% की बढ़ोतरी, लगातार तीसरी तिमाही में ब्याज दरों में इजाफ़ा

 

सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में मदन दिलावर, अनिता भदेल, नौक्षम चौधरी, जितेंद्र गोठवाल, जोगेश्वर गर्ग, ओटाराम देवासी, अविनाश गहलोत, भेराराम सियोल, किरोड़ीलाल मीणा, डॉ. शैलेश सिंह, बाबा बालकनाथ, महंत प्रताप पुरी, श्रीचंद कृपलानी, अजय सिंह कीलक, शंकरलाल डेचा, कैलाश मीणा, पुष्पेंद्र सिंह बाली, दीप्ति माहेश्वरी, पब्बाराम विश्नोई, झाबर सिंह खर्रा… (सतिश पूनिया और राजेन्द्र राठौड़) के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version