Shah Rukh Khan की मचअवेटेड फिल्म Dunki का पहला गाना रिलीज

अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मचअवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान और पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख के हर एक फैन को अब डंकी के रिलीज होने का इंतजार है।

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मचअवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान और पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख के हर एक फैन को अब डंकी के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार डंकी फिल्म से एक साथ काम कर रहे हैं।

फिलहाल फिल्म को रिलीज होने में तो अभी टाइम है लेकिन आज यानी 22 नवंबर को डंकी का पहला गाना लुट पुट गया रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर फिल्मया गया है।

इस गाने को म्यूजिक मैस्ट्रो प्रीतम ने कंपोज किया है, तो वहीं अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं। गाने के दिलकश डांस मूव्स मशहूर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किए हैं, जो इसे और भी मैजिकल बनाते हैं।

अपनी सफल कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले राजकुमार हिरानी इस बार शाहरुख के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली मुश्किल, लेकिन जीवन बदलने वाली यात्रा को दर्शाती है। असल जीवन से इंस्पिरेशन लेते हुए Dunki प्यार और दोस्ती की एक गाथा है, जो अलग अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है और असंख्य भावनाओं को जगाते हुए हिलेरियस और दिल को छू लेने वाले जवाब देती है।

ये भी पढ़ें :- World Cup 2023: टीम इंडिया की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते दिखे Shah Rukh Khan

बात अगर डंकी की स्टारकास्ट को लेकर करें तो, शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर, विक्की कौशल और विक्रम कोचर, जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में Dunki को रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version