Site icon News1India

16 सितंबर से सूरज की तरह चमकेगा किन राशियों वालों का भाग्य ? जानें किसे मिलेगा लाभ

rashi

Astro : ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों का राजा सूर्य 16 सितंबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बता दें, कि सूर्य एक साल के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा.

बताया जा रहा है, कि इन राशि में केतु पहले से मौजूद है। ऐसे में कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति होगी। कन्या राशि में केतु की उपस्थिति साल 2025 तक रहने वाली है। सूर्य जब कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो उसे कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य का यह गोचर आठ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है। आइए जानते हैं किन 8 राशियों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन भाग्यशाली साबित होगा।

सूर्य कन्या राशि में कब गोचर करेगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य 16 सितंबर सोमवार को शाम 7:52 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा. सूर्य 16 अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा।

 

सूर्य गोचर 2024: 8 राशियों के लिए शुभ

सूर्य का यह गोचर कुल आठ राशियों को प्रभावित करेगा। इन राशियों को सूर्य गोचर की संपूर्ण अवधि में नौकरी-व्यवसाय में विशेष प्रगति देखने को मिलेगी। सूर्य का राशि परिवर्तन होने से मेष और वृषभ राशि से जुड़े जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा नौकरी-व्यवसाय से जुड़े लगभग हर काम में आपको सफलता मिलेगी।

इसके अलावा सूर्य से इस गोचर से मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को भी विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रगति होगी। साथ ही व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा काफी मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। सूर्य का यह राशि परिवर्तन वृश्चिक, धनु और मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ और लाभकारी है.

ये भी पढ़ें : शनिवार के दिन इन 4 राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

Exit mobile version