Bloomberg Billionaires Index में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी, लिस्ट में मुकेश अंबानी दूसरे पर

Gautam Adani is India's richest person in Bloomberg Billionaires Index, Mukesh Ambani second in the list.

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर Bloomberg Billionaires Index  में भारत के सबसे आमिर व्यक्तियों के लिस्ट में टॉप चले गए। वो वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें स्थान पर है। पिछले दिनों आडाणी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ में इजाफ़ा देखने को मिला है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी भारत में दूसरे और विश्व में तीसरे स्थान पर है।

लिस्ट में अंबानी दूसरे स्थान पर

Bloomberg Billionaires Index  की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडाणी की नेटवर्थ इस साल 13 बिलियन डॉलर बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। तो वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन से  बढ़कर 97 बिलियन डॉलर पर है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी

टेस्ला के CEO  एलन मस्क सबसे अमीर कारोबारी है उनकी नेटवर्थ 18.31 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर 14.06 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 13.98 लाख करोड़ रुपए हैं।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर शेयर किया राम भजन, कहा पूरा देश हो रहा राममय

दुनियाँ के सबसे अमीर कारोबारी।

  1. एलन मस्क – 18.31 लाख करोड़ रूपए
  2. जेफ बेजोस – 14.06 लाख करोड़ रूपए
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट – 13.98 लाख करोड़ रूपए
  4. बिल गेट्स- 11.48 लाख करोड़ रूपए
  5. स्टीव बाल्मर -10.65 लाख करोड़ रूपए
  6. मार्क जुकरबर्ग – 10.48 लाख करोड़ रूपए
  7. लैरी पेज -10.32 लाख करोड़ रूपए
  8. वॉरेन बफे -10.15 लाख करोड़ रूपए
  9. लैरी एलिसन – 9.9 लाख करोड़ रूपए
  10. सर्गी ब्रिन – 9.74 लाख करोड़ रूपए
  11. कार्लोस स्लिम -8.49 लाख करोड़ रूपए
  12. गौतम अडाणी -8.12 लाख करोड़ रूपए
  13. मुकेश अंबानी -8.07 लाख करोड़ रूपए
Exit mobile version