Site icon News1India

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए गावस्कर ने चुनी प्लेइंग-11

सुनिल गावस्कर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है, इसको टीम इंडिया हार गई है. अब दूसरा टेस्ट 3 जुलाई से खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारत के स्टार पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम के लिए प्लेइंग-11 चुनी है.

यह भी पढ़ें- Amethi: अमेठी में स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- जो अन्याय के लिए जाने जाते हैं, वो ढूंढ रहे हैं न्याय

गावस्कर ने कही टेस्ट में दो बदलावों की बात

भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से खेलना है. इसके लिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टीम की प्लेइंग-11 चुनी है. इसमें उन्होंने दो सुझाव दिए हैं. पहला अगर रवींद्र जडेजा फीट नहीं होते हैं, तो रविचंद्र अश्विन को टीम में जगह देने की बात कही, वहीं दूसरा प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश को कुमार को प्लेइंग-11 में रखने की बात कही.

सुनील गावस्कर की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जासयवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज

डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास लेने का फैसला

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान पहले ही किया था, अब स्टार खिलाड़ी टेस्ट के साथ ही वनडे से भी संन्यास की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मुकाबला होने वाला है. दरअसल डेविड वॉर्नर ने संन्यास लेने की बात पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Exit mobile version