Ghazipur News : जयंती पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह   

Ghazipur News: Former Chief Minister Kalyan Singh remembered in seminar program organized on his birth anniversary.

गाजीपुर। प्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री रहे स्व कल्याण सिंह की आज 92 वीं जयंती है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी कार्यकम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री के संघर्षों का जिक्र

जिला कार्यायल में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता, राम भक्त तथा कुशल प्रशासक के रुप में प्रदेश के लिए विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कुशल नेतृत्व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। उनके अलावा  भाजपा के अन्य कार्यकताओं ने भी राज्य में पार्टी और आम जनता के लिए,श्री सिंह के योगदान और संघर्षों का जिक्र किया। गोष्ठी कार्यक्रम में वक्ता के रूप में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, युवा नेता अभिनव सिन्हा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Police Encounter : अयोध्या का रहने वाला गैंगस्टर, पुलिस मुठभेड़ में मार गया…

कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिन्द,,राजन प्रजापति, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, नितिश दूबे,नन्दू कुशवाहा, मुरली कुशवाहा,अजय कुशवाहा, रंजीत कुमार, आदि लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Exit mobile version