Site icon News1India

यूपी में सोना-चांदी हुआ सस्ता! नोएडा से अयोध्या तक जानिए ताजा भाव में कितनी आई गिरावट…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : रक्षा बंधन जैसे त्योहार को देखते हुए सावन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 1 अगस्त को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के भाव में गिरावट का रुख दिखाई दिया।

2 अगस्त को यूपी के शहरों में सोने के रेट

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा और अन्य शहरों में 2 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,130 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹92,700 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत आज ₹1,23,000 प्रति किलोग्राम रही, जो कि कल यानी 1 अगस्त को ₹1,26,000 प्रति किलोग्राम थी।

यह भी पढ़ें : कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस…

क्या सोने के दाम और गिरेंगे?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोना ₹95,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला त्योहारों के सीजन में जारी रह सकता है।

Exit mobile version