Site icon News1India

सोना हुआ सस्ता! क्या यही है खरीदारी का सही मौका? जानें 7 जुलाई 2025 के ताजा रेट…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोमवार, 7 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका और कई देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में आ रही तेजी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की समयसीमा को लेकर दिए गए नए संकेत हैं।

आज सुबह के शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 98,993 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,763 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध है।

प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की दरों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

 यह भी पढ़ें : Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए…

वैश्विक बाजार में भी कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
स्पॉट गोल्ड 0.6% की गिरावट के साथ फिलहाल 3,314.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% लुढ़ककर 3,322 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है।

कीमतें कैसे तय होती हैं?

सोने की दरें रोजाना कई वैश्विक और घरेलू फैक्टर के आधार पर तय होती हैं। इनमें डॉलर की कीमत, अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियाँ, मुद्रा विनिमय दरें, सीमा शुल्क और मांग-आपूर्ति जैसे तत्व शामिल हैं। अमेरिका की ओर से अप्रैल में लगाए गए 10% बेस टैरिफ और 50% तक के अतिरिक्त शुल्क की मियाद 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि जिन देशों के साथ व्यापार समझौते नहीं होंगे, उन पर 1 अगस्त से नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार…

भारत में सोना न केवल एक कीमती धातु है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी इसका विशेष स्थान है। विवाह, त्योहार, पूजा और अन्य शुभ अवसरों पर इसकी मांग बनी रहती है। यही वजह है कि निवेश के नजरिए से भी सोना हमेशा से भरोसेमंद विकल्प माना जाता है, खासकर महंगाई के दौर में।

Exit mobile version