Site icon News1India

यूपी में सोना हुआ महंगा! लखनऊ-नोएडा में चौंकाने वाले रेट्स, अभी जानें ताज़ा कीमतें

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी-विवाह का मौसम जोरों पर है और ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने या इन धातुओं में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। हाल ही में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब बाजार में फिर से तेज़ी और उथल-पुथल देखने को मिल रही है।

फिर बदला सोने का मिजाज

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों—जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा—में 1 जून को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया गया है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह ?

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही ट्रेड वॉर जैसी स्थितियों का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि सर्राफा बाजार में दाम कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहे हैं। हालांकि, घरेलू बाजार में हाल ही में कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे आम ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा! जानें…

दूसरी ओर, वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग बनी हुई है, जिससे वहां कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले बाजार की चाल समझना और कीमत की जांच करना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version