Site icon News1India

जुलाई की शुरुआत में ही सस्ता हुआ सोना! जानिए आज आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

Gold Price Today

Gold Price Today : पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में हल्की तेजी के बावजूद, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है। 1 जुलाई 2025 को भी सोने के भाव में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। सोने की कीमतें लगभग उसी स्तर पर कारोबार कर रही हैं, जिस पर यह कल थीं।

आज के प्रमुख भाव 

बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम ₹97,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹89,300 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम ₹1,07,700 पर पहुंच गई है।

शहरवार सोने-चांदी के ताजा रेट:

कैसे तय होते सोने-चांदी के भाव हैं?

पिछले लगभग दस दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इनकी कीमतें रोजाना कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर आधारित होती हैं। इनमें डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, इंपोर्ट ड्यूटी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही आर्थिक हलचल प्रमुख कारण होते हैं। वैश्विक अनिश्चितता के समय निवेशक अक्सर जोखिम से बचते हुए स्टॉक मार्केट से हटकर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं।

यह भी पढ़ें : राजा भैया के इस खेला से यूपी की सियासत में आया भूचाल, जानें कुंडा…

भारत में सोने की अहमियत

भारत में सोना न सिर्फ आर्थिक निवेश का माध्यम है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी इसका विशेष महत्व है। शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की खरीद को मंगलकारी माना जाता है। महंगाई के दौर में भी सोना एक ऐसा निवेश बना हुआ है जिसने बेहतर रिटर्न देने की अपनी क्षमता को समय-समय पर साबित किया है।

Exit mobile version