Site icon News1India

लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, चांदी भी हुई मंद जानें 26 जुलाई 2025 क्या हैं ताज़ा भाव…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : अमेरिका, जापान और फिलीपींस के बीच हाल ही में हुई व्यापारिक डील का असर अब सोने की कीमतों पर भी साफ़ नज़र आने लगा है। बीते तीन दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी, जो एक दिन स्थिर रही थी, आज उसकी भी चमक फीकी पड़ गई है। शनिवार, 26 जुलाई 2025 को सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखी गई है।

आज 24 कैरेट सोना 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,00,960 रुपये था। शुक्रवार को सोने में 1,380 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी भी इस दौरान 1,200 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। वर्तमान में 22 कैरेट सोना 92,090 रुपये और 18 कैरेट सोना 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है।

सोने के आज के ताज़ा भाव

यह भी पढ़ें : कौन हैं यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिन्होंने थाने में दिया धरना, पति के साथ…

कैसे तय होती हैं कीमतें ?

हाल के समय में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव तेज़ी से बढ़ा है। दरअसल, इनकी कीमतें रोज़ाना कई वैश्विक और स्थानीय कारकों के आधार पर तय होती हैं। इनमें प्रमुख हैं:

जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता या भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति बनती है, तो निवेशक शेयर बाजार से हटकर सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी मांग और दाम दोनों बढ़ जाते हैं।

भारत में सोने का क्या है महत्व ?

भारत में सोना केवल एक निवेश या धातु नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत से जुड़ा हुआ है। शादियों, त्योहारों और धार्मिक अवसरों में इसका विशेष महत्व होता है। पारंपरिक रूप से सोने को संपन्नता और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।

इतना ही नहीं, समय के साथ सोने ने मुद्रास्फीति के मुकाबले बेहतर रिटर्न देकर खुद को एक भरोसेमंद संपत्ति वर्ग (Asset Class) के रूप में स्थापित किया है। यही कारण है कि हर दौर में इसकी मांग बनी रहती है।

Exit mobile version