Site icon News1India

यूपी में सोना खरीदने का सुनहरा मौका! नोएडा से लखनऊ तक जानें कितनी गिरी कीमतें…

Gold Price Today

Gold Price Today : बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम आसमान छू रहे हैं, तो कभी गिरावट दर्ज हो रही है। खास तौर पर अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने रफ्तार पकड़ी है। इसी के प्रभावस्वरूप देश के वायदा बाजार में बीते हफ्ते सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखा गया था। एक समय तो गोल्ड प्राइस ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया था, लेकिन फिर इसमें गिरावट भी आई।

आज भी जारी है उतार-चढ़ाव

आज की तारीख में भी सोने के दामों में अस्थिरता बरकरार है। विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में भी बाजार में यह अनिश्चितता बनी रह सकती है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी सोने के दाम में हल्की गिरावट और चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

क्या है यूपी में सोने की ताज़ा कीमत ?

ये दरें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद जैसे प्रमुख शहरों में एक जैसी बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा और…

शादी के सीजन से पहले कीमतों में हलचल

शादी-ब्याह के इस मौसम में सोने की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। जानकार मानते हैं कि अमेरिका-चीन व्यापारिक तनाव जैसे वैश्विक कारणों से सोने की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। जहाँ एक ओर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में थोड़ी नरमी देखी जा रही है, वहीं वायदा बाजार में तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की चमक बरकरार है। इस गिरावट से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है, खासतौर पर वे लोग जो आगामी विवाह समारोहों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Exit mobile version