News1India

दिल्ली में 99,023 रु/10 ग्राम पर उछला सोना, 9 जुलाई 2025 जेब पर पड़ सकता है हल्का भार…

gold rate today

Gold Rate Today : पिछले कुछ दिनों तक गिरावट झेलने के बाद अब सोना दोबारा दमकने लगा है। 9 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि चांदी आज सस्ती हो गई है। आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹98,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि बीते दिन की कीमत ₹98,280 से अधिक है। 22 कैरेट सोना ₹90,610 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹74,140 प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और आज यह ₹1,09,890 प्रति किलो दर्ज की गई।

आपके शहर में क्या है सोने का ताज़ा भाव 

दिल्ली

मुंबई / कोलकाता / बेंगलुरु / चेन्नई

चंडीगढ़

हैदराबाद

रेट कैसे तय होते हैं?

हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जाता है, और इसके पीछे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण जिम्मेदार होते हैं। इनमें रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर की मज़बूती या कमजोरी, सीमा शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) और स्थानीय टैक्स शामिल हैं। इसके अलावा, वैश्विक राजनीतिक या आर्थिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित करती है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता या उथल-पुथल होती है, तो निवेशक शेयर बाजार या क्रिप्टोकरेंसी जैसे जोखिमपूर्ण माध्यमों से हटकर सुरक्षित विकल्प यानी सोने की ओर रुख करते हैं।

यह भी पढ़ें : 3 की मौत, रेस्क्यू जारी, वायरल वीडियो ने उठाए सवाल…

भारत में सोने का क्या है महत्व

भारत में सोना सिर्फ धातु नहीं, भावनाओं और परंपराओं का प्रतीक है।

इसी वजह से देश में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है – चाहे भाव घटें या बढ़ें।

Exit mobile version