Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 91,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर को किया पार…

सोने की कीमत में 500 रुपये की बढ़त के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। एक्सपर्ट्स इसके और भी महंगा होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

by Gulshan
March 19, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : सोने की कीमत एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। विदेशों में मजबूत रुख और घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के कारण दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की बढ़त के साथ 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

पिछले सेशन से दिखी बढ़त

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 90,750 रुपये पर बंद हुई थी, जबकि आज यह 91,250 रुपये तक पहुंच गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 18 मार्च को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपये की वृद्धि के साथ 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंचा है।

RELATED NEWS

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

June 22, 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

November 13, 2025

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, अमेरिकी मंदी की आशंका और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को आकर्षक बना रही हैं। इसके अलावा, हाल ही में कमजोर अमेरिकी आर्थिक डेटा ने यह उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों को और भी समर्थन मिलेगा।

चांदी की कीमतें पहुंची प्रति किलोग्राम रेट

चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जो इसका ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने बताया कि पश्चिम एशिया में अस्थिरता और चीन की आर्थिक प्रोत्साहन योजनाओं ने सोने की सुरक्षित मांग को और बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें : कलयुग में इस स्थान पर निवास करते हैं बजरंगबली, जानिए किन लोगों ने किए पवनपुत्र के…

ग्लोबल मार्केट में सोने का रिकॉर्ड 

ग्लोबल मार्केट में सोना 3,028.49 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही, कॉमेक्स सोना वायदा भी 3,037.26 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया है। अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की बढ़ती आशंकाओं के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। निवेशक फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में सोने की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।

Tags: Gold Rate Today
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
June 22, 2026

Gold silver rate today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नए रेट जरूर देख लें।...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
November 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
November 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
November 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
November 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Next Post
Sankar TV Holi Mahotsav 2025

संस्कार टीवी के होली महोत्सव में भजनों की बौछार, दिखा भक्तिमय उल्लास का संगम

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स ने 9 महीने अंतरिक्ष में क्या किया? वापिस आने के बाद भी आसान नहीं है राह, जानें अब किन प्रक्रियाओं से पड़ेगा गुजरना...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist