Site icon News1India

Gold All Time High : त्योहारों से पहले बढ़ी सोने की चमक, 76 हजार के पार हुआ भाव, बना नया रिकॉर्ड

Gold Rate : त्योहारों के मौसम और ब्याज दरों में कटौती का असर अब सोने की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार दोनों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पीली धातु फिर से नए ऊंचाइयों को छू रही है।

घरेलू बाजार में Gold 76,000 के पार

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हाजिर और वायदा दोनों सौदों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। स्पॉट गोल्ड की कीमत एक समय पर 2,638.37 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर की कीमत 2,661.60 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गई। घरेलू बाजार में भी सोने का भाव 76,000 रुपये के पार चला गया।

मंगलवार को भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 76,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया।

फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दर में कटौती

अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के बाद शेयर बाजार से लेकर सोना और क्रिप्टो जैसी एसेट क्लास को फायदा हुआ है। फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में अपेक्षा से अधिक, यानी 0.50% की कटौती की। इस साल और भी कटौती के संकेत दिए गए हैं, जिससे विभिन्न एसेट क्लास में निवेश का प्रवाह बढ़ गया है, जिसका लाभ सोने को भी हो रहा है।

त्योहारों के दौरान Gold की खरीद बढ़ती है

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। घरेलू स्तर पर त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। नवरात्रि के बाद दीपावली और धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान भारतीय लोग सोने की अधिक खरीदारी करते हैं, क्योंकि त्योहारों पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है।

सोना 78 हजार तक पहुंच सकता है

इसके अलावा, नवरात्रि के बाद देश में शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा। शादी के मौसम में पारंपरिक रूप से सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इस बार भी शादियों के सीजन में सोने की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है, जिसके चलते सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें ; Pitru Paksha 2024 : पितृ पक्ष में करें इस पौराणिक सूक्त का पाठ, पितर होंगे प्रसन्न और घर में आएगी शांति

Exit mobile version