Site icon News1India

सोने की कीमत में एक हफ्ते में ₹1090 की बढ़ोतरी, 10 बड़े शहरों में बढ़े रेट, जानें क्या है सोने की कीमत ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत 1090 रुपये बढ़ी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 1000 रुपये का इजाफा हुआ। रविवार, 9 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹87,860 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹80,550 प्रति 10 ग्राम रही।

देश के प्रमुख 10 शहरों में क्या है सोने कि कीमत ?

यह भी पढ़ें : सीरिया में हिंसा का तांडव… 1,000 से अधिक की मौत, महिलाओं के साथ अमानवीयता

इसके अलावा, चांदी की कीमत भी बढ़ी है। पिछले सप्ताह में चांदी ₹2100 महंगी हुई है। 9 मार्च को चांदी का भाव ₹99,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, 8 मार्च को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी के दाम ₹100 प्रति किलोग्राम घटे, जिसके बाद चांदी की कीमत ₹97,900 प्रति किलोग्राम हो गई। 7 मार्च को दिल्ली में चांदी की कीमत ₹500 बढ़कर ₹99,500 प्रति किलोग्राम हो गई। एशियाई बाजार में चांदी वायदा 0.17% गिरकर $33.28 प्रति औंस रहा।

Exit mobile version