Site icon News1India

आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए 27 फरवरी को कितनी कम हुई कीमत

Gold Price Today

Gold Price Today : आज गुरुवार, 27 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये तक घटकर 87,800 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये गिरकर 80,400 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी का दाम भी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आकर 97,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे चांदी की कीमत में 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिखा करेक्शन

सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब करेक्शन देखने को मिला है। अगर वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई सख्त रुख अपनाता है, तो सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, घरेलू बाजार में त्योहारी मांग में कमी या निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से भी सोने के दामों में गिरावट आ सकती है। इस वजह से, बाजार पर निगाह रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी भी आर्थिक बदलाव या नीतिगत सुधार से सोने की कीमतों में और करेक्शन हो सकता है।

चांदी की कीमत में गिरावट

आज चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है, जो पिछले कुछ दिनों में 2,000 रुपये से अधिक घट चुकी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में गरीबों को सस्ते घर की योजना का ऐलान, पीएम आवास से भी बंपर स्कीम

कैसे तय होती हैं सोने की कीमतें ?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में बदलाव। सोना केवल एक निवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहारों का अहम हिस्सा भी है। खासकर शादी और त्योहारों के दौरान सोने की मांग में वृद्धि होती है, जिससे इसकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिलता है। वर्तमान में देश में शादी का मौसम चल रहा है, जिससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होती है।

Exit mobile version