Site icon News1India

Gold Price Today : सोने के दाम चढ़ेंगे या गिरेंगे? जानिए  क्या कहती है एक्सपर्ट्स की ताज़ा भविष्यवाणी!

Gold Price Today

Gold Price Today : आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक आर्थिक संकेतों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट और व्यापारिक अस्थिरता के चलते सोना चढ़ सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों की निगाह इस हफ्ते अमेरिका के महंगाई (सीपीआई) और खुदरा बिक्री के आंकड़ों पर भी रहेगी, जिससे सोने के रुख को दिशा मिलेगी।

सोने के बढ़ सकते हैं भाव 

एलकेपी सिक्योरिटीज़ के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी का मानना है कि अगर सोने की कीमतें एमसीएक्स पर 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी रहती हैं, तो इसमें मजबूती बरकरार रह सकती है। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक व्यापार तनावों के चलते निवेशक जोखिम से बचाव वाले विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने को समर्थन मिल सकता है। कमजोर होता रुपया भी घरेलू बाजार में सोने को महंगा बना सकता है।

फिर बढ़ा निवेशकों का रुझान

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ कमोडिटी रिसर्च हरीश वी. ने बताया कि भले ही शुरुआत में इजराइल-ईरान तनाव में कमी और अमेरिका के बेहतर नौकरियों के आंकड़ों से सोने में नरमी आई हो, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा कनाडा और ब्राज़ील पर भारी टैरिफ लगाने के फैसले से फिर वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता गहरा गई, जिससे सोने की मांग बढ़ गई। बाजार की नजर भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर भी बनी हुई है, जो निवेश धारणा को प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें : इस गर्ल की लाल रूमाल ने शुभमन गिल की बदल दी किस्मत, ‘द प्रिंस’ की…

एंजेल वन के डीवीपी रिसर्च प्रमुख प्रथमेश माल्या के मुताबिक, 27 जून से 11 जुलाई के बीच एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में लगभग 3 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। इस दौरान सोना 94,951 रुपये से बढ़कर 97,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स गोल्ड में भी इसी अवधि में करीब 2.8% की तेजी आई। इसका कारण ट्रम्प प्रशासन द्वारा धातुओं और फार्मास्यूटिकल्स पर लगाए गए टैरिफ हैं, जिससे बाजार में चिंता बढ़ी है।

क्या अब ₹1 लाख के पार जाएगा सोना?

प्रथमेश माल्या का अनुमान है कि यदि मौजूदा रुझान जारी रहे, तो सोने की कीमतें निकट भविष्य में एमसीएक्स पर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। वहीं, वेंचुरा सिक्योरिटीज़ के एन. एस. रामास्वामी का मानना है कि कॉमेक्स गोल्ड ने 3,360 डॉलर के अहम स्तर को परखा है, और यदि यह स्तर निर्णायक रूप से पार होता है, तो आगे और मजबूती संभव है।

Exit mobile version