Site icon News1India

सोने के भाव में चौथे दिन आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी घटी कीमत ?

Gold Price Today

Gold Price Today : 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। यह हफ्ते के पहले दिन और लगातार चौथे दिन सोना सस्ता हुआ है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये तक घटा, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 86,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव करीब 79,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने और चांदी का भाव।

सोने के दाम की पूरी जानकारी

24 कैरेट सोना

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध रूप में माना जाता है। इसे शुद्ध सोना कहा जाता है, क्योंकि इसकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत होती है और इसमें किसी अन्य धातु का मिश्रण नहीं होता। आमतौर पर 24 कैरेट सोने का उपयोग सोने के सिक्के और बार बनाने में किया जाता है। सोने की अन्य शुद्धताएँ भी होती हैं, जिन्हें 24 कैरेट के मुकाबले मापा जाता है।

22 कैरेट सोना

22 कैरेट सोना (Gold Price Today) ज्वैलरी निर्माण के लिए अधिक उपयुक्त होता है। इसमें 22 हिस्से सोना और 2 हिस्से अन्य धातुएं जैसे चांदी, निकल या कोई अन्य मिश्रण होता है। इन धातुओं के मिलाने से सोना अधिक कठोर हो जाता है, जिससे यह ज्वैलरी के निर्माण में उपयोगी होता है। 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91.67 प्रतिशत होती है।

सोने के दामों पर किसका पड़ता है प्रभाव ?

यह भी पढ़ें : दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर…

Exit mobile version