Site icon News1India

महाशिवरात्रि पर सोने की कीमतों में उछाल? यहां जानें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, और हर ओर शिव और पार्वती माता के जयकारे गूंज रहे हैं। इस खास मौके पर सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी आई है। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 8,797 रुपये तक पहुंच गई है। अगर आप इस पर्व पर सोने या चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो चलिए, आज के ताजे रेट्स चेक कर लीजिए।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत

आज 26 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव +0.30% की तेजी के साथ 2927.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण हुई है। इस नीति से वैश्विक अनिश्चितताएं (Global Uncertainty) बढ़ गई हैं, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में वृद्धि हुई है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव 

आज सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 250 रुपये सस्ता होकर 80,650 रुपये पर आ गया है।

यह भी पढ़ें : पवार-मोदी की मुलाकात के बाद संजय राउत फडणवीस के मुरीद, जयंत पाटिल की बैठक से अटकलें तेज

100 ग्राम और 1 ग्राम सोने के भाव में गिरावट

इसके अलावा, 22 कैरेट सोने का 100 ग्राम का भाव भी 2500 रुपये घटकर 8,06,500 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का 1 ग्राम का भाव दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 8,065 रुपये पर स्थिर है। पटना में 22 कैरेट सोने का 1 ग्राम का भाव 8,055 रुपये है। तो वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने का 1 ग्राम का भाव 8,050 रुपये है।

Exit mobile version