Site icon News1India

Gold Rate Today : 22 कैरेट सोना फिर हुआ महंगा! जानें यूपी में आज कितने रुपये बढ़े दाम ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : रक्षा बंधन नजदीक है और सावन का महीना शुरू होते ही सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। 31 जुलाई को बाजार खुलते ही सोने के दाम में तेजी आई है, वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जानिए आज के ताजे रेट।

यूपी में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा सहित कई शहरों में 31 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव ₹97,760 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹93,100 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत आज ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : 42 विधायकों और 5 MLC के साथ की 42,891 करोड़ की विकास…

क्या घटेंगे सोने के दाम?

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जो गिरावट देखी गई है, उससे यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में सोने का भाव ₹95,000 प्रति 10 ग्राम के करीब आ सकता है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

Exit mobile version