Site icon News1India

Gold Rate Today : दिल्ली से मुंबई तक आज कितना महंगा है 22 कैरेट सोना? जानें लेटेस्ट अपडेट

Gold Rate Today

Gold Rate Today : वैश्विक बाजार में जारी अस्थिरता के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊंचाई छू रही हैं। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुक्रवार, 23 मई को सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी दर्ज की गई है। पिछले दिन की तुलना में सोना 350 रुपये सस्ता हुआ है। बीते सप्ताह जहां कीमतों में गिरावट देखी गई थी, वहीं अब एक बार फिर सोने की चमक लौट आई है और यह 97 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है।

दिल्ली में आज के सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। मौजूदा समय में भारत में सोने की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोना 97 हजार रुपये से ऊपर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 89 हजार के पार पहुंच चुका है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

आज चांदी की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। शुक्रवार को चांदी 100 रुपये की बढ़त के साथ 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने मदद से किया इनकार, यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी…

Exit mobile version