Site icon News1India

Gold Rate Today : अमेरिकी मार्केट में जोश, सोने में दामों में दिखी मंदी, जानें आज भारतीय बाजार में कैसा रहेगा सोने का भाव ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : बीते दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। यह उछाल चीन पर टैरिफ में संभावित नरमी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल को नहीं हटाने की घोषणा से प्रेरित था। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 419.59 अंक यानी 1.07% बढ़कर 39,606.57 पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 ने 1.67% की छलांग लगाई और यह 5,375.86 के स्तर पर पहुंच गया। तकनीकी शेयरों से भरे नैस्डेक कंपोजिट में सबसे अधिक 2.50% की बढ़त रही, जो 16,708.05 पर बंद हुआ।

हालांकि अमेरिकी बाजारों में तेजी रही, फिर भी गिफ्ट निफ्टी ने सुस्त से मामूली गिरावट के संकेत दिए हैं, जिससे भारतीय बाजार की शुरुआत थोड़ी सतर्क रह सकती है। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए। एनएसई निफ्टी-50 ने 182 अंकों (0.67%) की बढ़त के साथ 24,329 का स्तर छू लिया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 521 अंक यानी 0.65% चढ़कर 80,117 पर बंद हुआ।

कैसी है एशियाई बाजारों की चाल ?

अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.96% की बढ़त के साथ 35,204 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.55% फिसलकर 2,511.83 पर आ गया। हांगकांग का हैंगसेंग 22,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 3,296 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

यह भी पढ़ें : गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का अभी तो बस ट्रेलर, तपिश से बड़ी जंग बाकी, ‘सावधान’ आसमान से बरसेगी…

यूएस डॉलर इंडेक्स (DXY), जो डॉलर को छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मापता है, उसमें गुरुवार सुबह 0.11% की गिरावट देखी गई और यह 99.77 के स्तर पर आ गया। इससे साफ है कि डॉलर में थोड़ी कमजोरी आई है। इसी बीच, भारतीय रुपया भी 0.25% गिरकर 85.42 पर बंद हुआ।

सोने की कीमतो में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। स्पॉट गोल्ड 3% लुढ़ककर 3281.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 3.7% की गिरावट रही और यह 3294.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया।

Exit mobile version