Site icon News1India

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में 1910 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है रेट ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 1910 रुपये महंगा हो गया है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1750 रुपये बढ़ी है। वर्तमान में, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,730 रुपये है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत 

चांदी की कीमतों में भी हफ्ते भर में उतार-चढ़ाव देखा गया है। वर्तमान में, चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

सोने का बढ़ा आयात 

मार्च 2025 में भारत में सोने का आयात 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में सोने का कुल आयात 27.27 प्रतिशत बढ़कर 58 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर था। वहीं, चांदी के आयात में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : रोज़-रोज़ बिजली चुसता है आपका फ्रिज! 30 दिन में इसी कारण आसमान छूता है बिल…

मार्च महीने में चांदी का आयात 85.4 प्रतिशत घटकर 11.93 करोड़ डॉलर पर आ गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में चांदी के आयात में 11.24 प्रतिशत की कमी आई और यह 4.82 अरब डॉलर तक सीमित हो गया। भारत के लिए सोने का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता स्विट्जरलैंड रहा, जिसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत रही। इसके बाद, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और दक्षिण अफ्रीका क्रमश: 16 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Exit mobile version