Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gold Rate Today : सोने की चमक से दहले बाजार! जल्द छू सकता है ₹1 लाख का आंकड़ा, जानिए क्यों बेतहाशा बढ़ रही कीमत ?

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितताओं के चलते इस साल 30 अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत ₹1 लाख से भी ऊपर जा सकती है।

Gulshan by Gulshan
April 14, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत अब 93,350 रुपये तक पहुंच चुकी है। जब इसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) जोड़ा जाता है, तो यह बढ़कर लगभग 96,000 रुपये हो जाती है। शुक्रवार को मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत रिकॉर्ड स्तर 93,340 रुपये पर पहुंच गई।

इस तेजी की एक अहम वजह अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता आर्थिक तनाव है, जिसने निवेशकों को एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर आकर्षित किया है। यही कारण है कि बाजार में सोने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

RELATED POSTS

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

November 13, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

November 10, 2025

क्या कहते हैं आज के ताजा आंकड़े ?

  • 22 कैरेट सोने की कीमत: ₹91,110 प्रति 10 ग्राम

  • 20 कैरेट सोना: ₹83,080

  • 18 कैरेट सोना: ₹75,620

  • 14 कैरेट सोना: ₹60,210

2025 की शुरुआत से अब तक सोने में करीब 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम ₹16,000 तक बढ़ गई है।

क्या सोना होगा ₹1 लाख पार ?

विशेषज्ञों का मानना है कि 30 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत ₹1 लाख के आंकड़े को छू सकती है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी (रिसर्च) जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, फिलहाल सोना 92,000 रुपये के सपोर्ट लेवल पर टिके हुए है, और इसकी कीमत 94,500 से लेकर 95,000 रुपये के दायरे में बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि अक्षय तृतीया तक सोने का ₹1 लाख तक पहुंचना निश्चित नहीं है, लेकिन मौजूदा रुझानों से इसकी संभावना जरूर बन रही है।

यह भी पढ़ें : गंजडुंडवारा में वाहन चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी…

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती

कॉमेक्स (COMEX) पर भी सोने की कीमतें 3,240 से 3,260 डॉलर प्रति औंस के बीच बनी हुई हैं, जो दर्शाता है कि वैश्विक बाजारों में भी पीली धातु की मांग लगातार बनी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता का कहना है कि बाजार में बनी अस्थिरता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि सोने की कीमत अप्रैल के अंत तक ₹1 लाख के पार पहुंच जाएगी, मगर मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह लक्ष्य दूर नहीं लगता।

Tags: Gold Rate Today
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
November 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
November 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
November 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
November 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज सुबह 24K से 14K तक के ताज़ा सोने के दाम, देखें 1 नवंबर 2025 को किस भाव पर मिल रहा है सोना!

by Gulshan
November 1, 2025

Gold Rate Today : सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कीमतों में तेजी...

Next Post
Flat Maintenance GST

फ्लैट में रहना हुआ महंगा! अब मेनटेनेंस चार्ज पर लगेगा 18% GST – जेब पर पड़ेगा सीधा असर...

PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला “अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें”

PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला "अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version