Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gold Rate Today : नए वित्त वर्ष की शुरुआत में सोने की कीमत ने पकड़ी तेजी, 91,400 पर पहुंची कीमत…

FY26 के पहले ही दिन सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। MCX पर मंगलवार को 5 जून 2025 की डिलीवरी वाले सोने की कीमत 91,316 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रही है।

Gulshan by Gulshan
April 1, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने की धमकियों के बीच वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वित्त वर्ष 2026 के पहले ही दिन सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया और ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। सोने का वायदा भाव लगभग 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत भी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गई है।

सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव आज 599 रुपये की बढ़त के साथ 91,316 रुपये पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 90,717 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत लगभग 3,145 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है, जबकि कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 3,174 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

RELATED POSTS

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

November 13, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

November 10, 2025

एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने द मिंट से बातचीत करते हुए कहा कि सोने की कीमतों में अचानक वृद्धि नहीं हुई है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं। इसमें भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दरों में गिरावट, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकियां, और बढ़ती महंगाई का डर शामिल हैं, जिनकी वजह से सोने की कीमतें बढ़ी हैं।

HDFC के करेंसी हेड ने क्या कहा ?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने बताया कि व्यापारिक युद्ध के बढ़ते खतरे और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही, केंद्रीय बैंक भी सोने की खरीदारी में सक्रिय है, और मजबूत ईटीएफ फ्लो ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें : ChatGPT के बाद Grok भी हुआ बेहाल, अब फ्री में नहीं बनेगी Ghibli ईमेज…

चांदी की कीमतों में भी आई तेजी

चांदी के वायदा भाव ने भी तेजी दर्ज की। MCX पर मई कॉन्ट्रैक्ट वाले चांदी का भाव 333 रुपये की बढ़त के साथ 1,00,398 रुपये पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,00,065 रुपये था। वर्तमान में चांदी का भाव 880 रुपये की वृद्धि के साथ 1,00,945 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस साल चांदी की कीमत ने 1,01,999 रुपये प्रति किलो के अपने उच्चतम स्तर को छुआ है।

Tags: Gold Rate Today
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
November 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
November 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
November 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
November 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज सुबह 24K से 14K तक के ताज़ा सोने के दाम, देखें 1 नवंबर 2025 को किस भाव पर मिल रहा है सोना!

by Gulshan
November 1, 2025

Gold Rate Today : सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कीमतों में तेजी...

Next Post
Noida Sector 18 Fire

Noida Sector 18 Fire: नोएडा के सेक्टर 18 के कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

SBI

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: SBI क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version