Site icon News1India

Gold Rate Today : फिर आया सोने के दाम में उछाल, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है और आज यानी 28 सितंबर 2025 को सोना पहले से भी ज्यादा महंगा हो गया है। आज के दिन 24 कैरेट सोने के रेट में 600 से 900 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका दाम 1,15,000 रुपये के पार चला गया है। आइए जानते हैं आज दिल्ली, लखनऊ, पटना जैसे प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 100 ग्राम सोने की कीमत में ₹9,200 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका दाम बढ़कर ₹11,64,000 हो गया है। इसी तरह, 10 ग्राम सोने का भाव ₹920 बढ़कर ₹1,16,400 हो गया है। 8 ग्राम के लिए कीमत में ₹736 की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे इसका नया रेट ₹93,120 हो गया है। वहीं, 1 ग्राम सोने की कीमत ₹92 की बढ़त के साथ अब ₹11,640 हो गई है। यह तेजी दर्शाती है कि सोने की मांग लगातार बनी हुई है और भाव लगातार ऊंचाई छू रहे हैं।

क्या है 22 और 18 कैरेट सोने का भाव ? 

आज 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 100 ग्राम सोने का भाव ₹8,500 बढ़कर अब ₹10,67,000 हो गया है, जबकि 10 ग्राम का दाम ₹850 की बढ़त के साथ ₹1,06,700 पर पहुंच गया है। वहीं, 8 ग्राम सोने की कीमत ₹680 बढ़कर ₹85,360 हो गई है और 1 ग्राम का रेट ₹85 बढ़कर अब ₹10,670 हो गया है।

यह भी पढ़ें : चंगाई सभा में 50 से अधिक हिंदू बने निशाना…

इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। आज 100 ग्राम की कीमत में ₹6,900 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह ₹8,73,000 तक पहुंच गया है। 10 ग्राम का भाव ₹690 बढ़कर ₹87,300 हो गया है, जबकि 8 ग्राम का रेट ₹552 की बढ़त के साथ ₹69,840 हो गया है। 1 ग्राम सोने की कीमत भी ₹69 बढ़कर अब ₹8,730 हो गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि सभी कैरेट श्रेणियों में सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट 

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ ₹11,655 ₹10,685 ₹8,745
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर ₹11,640 ₹10,670 ₹8,730
पटना, सूरत ₹11,645 ₹10,675 ₹8,735
Exit mobile version