Site icon News1India

आज फिर से दमक उठा सोना! दिल्ली-मुंबई में बढ़े दाम, जानें Gold-Silver के ताज़ा रेट

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरुवार, 5 जून 2025 को देशभर में सोने के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम का इज़ाफा हुआ है। 24 कैरेट सोना अब करीब ₹99,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,900 प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है।

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना ₹91,060 और 24 कैरेट सोना ₹99,330 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹90,910 और 24 कैरेट सोना ₹99,180 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अन्य प्रमुख शहरों जैसे पटना, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और चेन्नई में भी सोने की कीमतों में हल्की घट-बढ़ देखने को मिली है। चांदी की बात करें तो इसमें ₹100 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव ₹1,02,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

आइए डालते हैं नज़र देश के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के आज के ताज़ा रेट पर:

  • दिल्ली: 22 कैरेट – ₹91,060 | 24 कैरेट – ₹99,330

  • मुंबई: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • कोलकाता: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • चेन्नई: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • लखनऊ: 22 कैरेट – ₹90,060 | 24 कैरेट – ₹99,330

  • जयपुर: 22 कैरेट – ₹90,060 | 24 कैरेट – ₹99,330

  • पटना: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹97,040

  • गुरुग्राम: 22 कैरेट – ₹89,100 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹90,910 | 24 कैरेट – ₹99,180

  • नोएडा: 22 कैरेट – ₹90,060 | 24 कैरेट – ₹99,330

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह वक्त ताजा भावों को समझदारी से परखने का है। कीमतों में ये मामूली उतार-चढ़ाव बाज़ार की आगामी हलचलों की ओर संकेत कर सकते हैं।

Exit mobile version