Site icon News1India

सोना 1 लाख के नीचे फिसला, चांदी भी हुई सस्ती, 28 जुलाई को आपके शहर में क्या हैं रेट?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल और अमेरिका के विभिन्न देशों के साथ हो रहे ट्रेड समझौतों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। 28 जुलाई 2025 को सोने की कीमत में लगभग ₹500 की गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,920 रुपये पर आ गया है, जबकि शनिवार को यह 1,00,470 रुपये था। चांदी की बात करें तो आज इसका भाव 1,15,900 रुपये प्रति किलो रहा, जो कि शनिवार को 1,17,900 रुपये प्रति किलो था।

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक सोने के ताज़ा रेट

यह भी पढ़ें : बिहार का कुख्यात अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में ढेर…

वैश्विक हालातों का दाम पर असर

निवेशकों की निगाह अब अमेरिका द्वारा तय 1 अगस्त की टैरिफ डेडलाइन पर टिकी हुई है। यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार समझौते की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। इसके अलावा, अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन (APEC) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक की भी चर्चा है।

Exit mobile version