Site icon News1India

सोना की रफ्तार धीमी, चांदी ने मारी छलांग! नोएडा-गाजियाबाद समेत इन शहरों में जानें ताजा रेट…

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है और ऐसे समय में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी या फिर इनमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। हाल ही में जहां सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, वहीं अब एक बार फिर से बाजार में तेज़ी और उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी में कहां कितनी कीमत?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत कई शहरों में 27 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹440 घटकर ₹97,780 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि एक दिन पहले यानी 26 मई को इसका रेट ₹98,220 था। वहीं, 22 कैरेट सोना आज ₹400 की गिरावट के साथ ₹89,640 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोना अब ₹73,340 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत ₹100.10 प्रति ग्राम है, यानी ₹1,00,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : सांसद Ziaur Rahman ने कोर्ट में मानी गलती, जुर्माना देने को तैयार, लेकिन…

क्यों हो रहा है इतना उतार-चढ़ाव?

शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ने के बावजूद कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड वॉर और आर्थिक अस्थिरता जैसे कारणों की वजह से सोने की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार में अब भी गिरावट का रुख बना हुआ है, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर है। दूसरी ओर, वायदा बाजार और विदेशी बाजारों में हल्की तेजी देखी जा रही है।

Exit mobile version