Google Search : नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री में बदलाव के बाद, गूगल पर क्या सर्च कर रहे लोग

नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री में बदलाव के बाद, गूगल पर क्या सर्च कर रहे लोग Google Search: After Nitish Kumar's change in cabinet minister, what are people searching on Google?

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तब तेज हो गई  ये तब हुआ जब नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के तीन बड़े मंत्रियों के विभाग में बदलाव कर दिया। बदले गए मंत्रियों में शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर समेत आलोक मेहता और ललित यादव का नाम शामिल है। कैबिनेट में इस बदलाव के बाद बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता बने है। जबकि चंद्र शेखर यादव को गन्ना विभाग का मंत्री बनाया गया है।

आलोक मेहता को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद  लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर उनका क्वालिफ़िकेशन चेक किया जा रहा है। इस लेख में हम आपको बताने वाले वाले है वो  कितना पढे लिखे है। इसके साथ साथ वो सभी जानकारी जो आप जानना चाहते है।

कितने पढ़े लिखे हैं नए कैबिनेट मंत्री

आलोक कुमार मेहता  वर्तमान में समस्तीपुर के उजियारपुर से राजेडी के विधायक हैं। इसे पहले  उन्होंने 7 देशों का दौरा भी किया है। जिसमें  उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में 2009 में 6 दिनों का अमेरिका का दौरा किया था। आलोक मेहता ने  इंडस्ट्रीयल एण्ड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग किया है।

ये भी पढ़ें : अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का विजयी शुरुआत, बांग्लादेश को 84 रनों से हराया

आरजेडी में बड़ी पैठ 

उजियार पुर से रजेडी के विधायक आलोक मेहता राष्ट्रीय जनता दल में खासा पैठ रखते हैं।  2002-2003 तक वो  युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव रहे और  फिर 2003-2004 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका निभाई। इसके बाद वो 2004-05 में बिहार प्रदेश युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की  में भूमिका में रहे। वो 2005 से 2016 तक युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रहे।

Exit mobile version