Site icon News1India

Hapur: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, News1 India की खबर का बड़ा असर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

Hapur

Hapur: हापुड़ में मेरठ नर्सिंग होम में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल में एक नवजात की मौत की घटना सामने आई थी, जिसके बाद News1 India द्वारा इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। नोसिखिए कंपाउंडर की लापरवाही के कारण एक नवजात की जान चली गई, जब कंपाउंडर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन खुद ही कर डाला।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ

घटना के बाद जब सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) मौके (Hapur) पर पहुंचे, तो अस्पताल का स्टाफ भाग खड़ा हुआ। स्थिति को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल अस्पताल को सील कर दिया और अस्पताल पर जांच कमेटी बिठा दी गई। यह अवैध रूप से संचालित मेरठ नर्सिंग होम सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड पर स्थित था।

News1 India की खबर का बड़ा असर

स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसने का संकेत मिलता है, जहां बिना उचित अनुमति और योग्यता के लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। अब इस मामले में जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

Exit mobile version