ढाबे पर थाली से पहले मिला सम्मान.. फौजियों का जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हापुड़ के लोगों ने फौजियों का स्वागत किया। जिसे देखकर आप भी खुशी से गदगद हो जाएंगे।

Hapur News
Hapur News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की रक्षा के लिए हमारी भारतीय सेना ने पूरी तरीके से मोर्चा संभाल रखा है और हमारा फर्ज बनता है कि हम भी अपने सेना की हौसला अफजाई करें। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हापुड़ (Hapur News) के लोगों ने फौजियों का स्वागत किया। जिसे देखकर आप भी खुशी से गदगद हो जाएंगे।

दरअसल सैनिकों की एक टुकड़ी हापुड़ के शिवा ढाबा पर खाना खाने के लिए रुकी थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को सेना के सम्मान का एक शानदार विचार सूझा। सभी ने एकजुट होकर भारतीय सेना के लिए तालियां बजाईं और सैनिकों पर फूल बरसाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

जवानों को देख.. लोगों ने लगाए नारे

Exit mobile version