Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अखिलेश ने हरियाणा में निभाया साथ… क्या कांग्रेस के साथ लंबी होगी राह?

हरियाणा चुनाव से सपा के पीछे हटने और कांग्रेस को समर्थन देने के बाद, यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा सवालों के घेरे में है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 7, 2024
in Latest News, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Haryana
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana 2024: अखिलेश यादव ने Haryana विधानसभा चुनाव से पीछे हटते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। उनका यह कदम इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के साथ-साथ बीजेपी को हराने की कोशिश का हिस्सा है। हालांकि, इस निर्णय ने यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। Haryana में अखिलेश द्वारा दिखाए गए बड़े दिल के बाद, क्या कांग्रेस यूपी और महाराष्ट्र में सपा के साथ समान उदारता दिखाएगी?

अखिलेश का Haryana में बड़ा दिल, कांग्रेस के साथ तालमेल

अखिलेश यादव ने Haryana  विधानसभा चुनाव से पीछे हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की, यह कहते हुए कि उनकी प्राथमिकता बीजेपी को हराना है, सीटें नहीं। सपा हरियाणा में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कांग्रेस केवल एक सीट देने के पक्ष में थी। इसके बावजूद, अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को प्राथमिकता दी और कहा कि यह समय राजनीतिक लाभ की तलाश का नहीं, बल्कि त्याग का है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026
Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026

सपा और कांग्रेस के बीच टकराव

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनाव है। कांग्रेस ने पांच सीटों पर दावा किया है, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि “50-50 तो बिस्किट आता है।” सपा की रणनीति अपनी पांच विधानसभा सीटों पर जीत बनाए रखने और एनडीए के कब्जे वाली पांच सीटों को हासिल करने की है, जिससे कांग्रेस को 1-2 सीटों पर ही मौका देने का इरादा है।

कांग्रेस की यूपी में बढ़ती महत्वाकांक्षाएं

2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में छह सीटें जीतने के बाद कांग्रेस अपने भविष्य की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का दावा है कि कांग्रेस उपचुनाव में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अखिलेश यादव इस बात से सहमत नहीं दिखते। यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस यूपी में भी हरियाणा जैसी उदारता दिखाएगी।

कांग्रेस की इस चाल से हरियाणा में निकली भाजपा की गैर-जाट राजनीती की हवा, जाने कैसे

सपा की नई योजनाएं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। सपा ने मुस्लिम बहुल और उत्तर भारतीय मतदाताओं वाली सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें मुंबई और ठाणे जिले प्रमुख हैं। सपा के मौजूदा विधायक अबु आसिम आजमी और रईस शेख अपनी-अपनी सीटों पर फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। सपा महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना चाहती है और इसके लिए कांग्रेस से सम्मानजनक सीटों की उम्मीद कर रही है।

क्या कांग्रेस यूपी और महाराष्ट्र में साथ देगी?

अखिलेश यादव ने हरियाणा में जिस तरह Haryana  कांग्रेस को मैदान देकर त्याग दिखाया है, वह यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस के साथ सीटों पर समझौता नहीं होने के बावजूद, सपा ने पीछे हटकर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस यूपी और महाराष्ट्र में सपा को उतनी ही उदारता दिखाएगी?

 

Tags: Akhilesh YadavCongress supportHaryana elections
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Next Post
Breakup

Breakup के बाद की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दर्द, मूव ऑन करना होगा मुश्किल

आखिर कब धरती पर वापस लौटेंगी Sunita Williams? 8 दिनों का स्पेस सफर क्यों बना 8 महीनों का, NASA की इस रिपोर्ट से समझिए

आखिर कब धरती पर वापस लौटेंगी Sunita Williams? 8 दिनों का स्पेस सफर क्यों बना 8 महीनों का, NASA की इस रिपोर्ट से समझिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist