Haryana Election: सीटों को लेकर दोनों दलों में नहीं बन पा रही सहमति, नहीं होगा AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत समाप्ति की ओर बढ़ रही है, क्योंकि सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

Haryana Election

Haryana Election: आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सहमति नहीं बनती दिख रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कोई समझौता नहीं हो पा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की बातचीत अब टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। वहीं, AAP ने राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

नहीं होगा AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन?

हाल के दिनों में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं, और यह भी कहा जा रहा था कि राहुल गांधी हरियाणा में AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। खबरें यह भी आई थीं कि कांग्रेस हरियाणा में AAP को सात सीटें देने के लिए तैयार हो गई थी, जबकि AAP ने 10 सीटों की मांग की थी।

ये भी पढ़ें : पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कारी पत्ता, चुटकियों में छू कर देगा फेफड़ों में जमी गंदगी

अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा (Haryana Election) में कांग्रेस और AAP के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। AAP को कांग्रेस का प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है, और पार्टी ने हरियाणा में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई है। संभावना है कि रविवार तक AAP की पहली उम्मीदवार सूची जारी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में था दोनों दलों में गठबंधन 

गौरतलब है कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था, और इस गठबंधन के परिणामस्वरूप दोनों दलों ने राज्य की 10 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस समय दोनों दलों ने कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए वे मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा होते नहीं दिख रहा है।

Exit mobile version