क्या शक्तिमान के लिए मुकेश खन्ना को मनाने पहुंचे हैं Ranveer Singh?

साल 1997 में एक ऐसे शो की शुरूआत हुई थी, जो कई सालों तक बच्चों, बड़ों और बूढ़ों को एंटरटेन करता हुआ आया था। हम (Ranveer Singh) बात कर रहे हैं।

नई दिल्ली: साल 1997 में एक ऐसे शो की शुरूआत हुई थी, जो कई सालों तक बच्चों, बड़ों और बूढ़ों को एंटरटेन करता हुआ आया था। हम (Ranveer Singh) बात कर रहे हैं। मुकेश खन्ना के हिट टीवी शो शक्तिमान की। शो में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना को सभी का बहुत प्यार मिला था। 27 मार्च साल 2005 को इस सीरियल का आखिरी एपिसोड ऑन एयर किया गया था। भले ही शक्तिमान को खत्म हुए कई साल बीत गए हो, लेकिन आज भी लोगों के बीच इसके किस्से सुनने को मिल ही जाते हैं।

कई सालों से शक्तिमान पर फिल्म बनाए जाने की ख़बर सुनने को मिल रही है और तो और अभी कुछ दिनों पहले ही शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर भी ये मुद्दा काफी गर्माया था। मुकेश खन्ना ने एक यूटयूब वीडियो शेयर करते हुए रणवीर को कास्ट करने पर आपत्ति जताई थी। अब शक्तिमान पर फिल्म बन रही है या नहीं इस बारे में फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ख़बर है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुकेश खन्ना के ऑफिस पहुंच गए हैं। इसे लेकर ये तक कहा जाने लगा है कि रणवीर, मुकेश खन्ना को मनाने के लिए उनके ऑफिस गए हैं। बता दें, कि शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह का नाम काफी समय से चर्चा में है। इसी बीच उनका यूं मुकेश खन्ना के पास जाना, कहीं न कहीं इस ओर इशारा कर रहा है शायद रणवीर शक्तिमान को लेकर ही मुकेश खन्ना से मिलने पहुंचे है।

ये भी पढ़ें :- बिगड़ी तबीयत के बाद इस दिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे Shah Rukh Khan

आपको बता दें, करीब दो साल पहले सोनी पिक्चर्स ने शक्तिमान पर फिल्म बनाने की बात कही थी। मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ बोल चुके हैं। सोशल मीडिया से रणवीर को लेकर बोली गई बातों को हटा दिया गया है। शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर सिंह को अनफिट बताते हुए मुकेश खन्ना ने काफी कुछ कहा था। मुकेश खन्ना ने उन्हें रोल के लिए अनफिट बताते हुए उनके न्यूड फोटोशूट का भी जिक्र किया था। रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया था, कि उन्हें यहां नहीं बल्कि किसी दूसरे देश में काम करना चाहिए।

Exit mobile version