Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Heatwave Death: प्रचंड गर्मी और भीषण हीटवेव बना जान का दुश्मन, 300 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

Rajni Thakur by Rajni Thakur
May 31, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश, मौसम
heatwave-death-scorching-heat-and-severe-heatwave-have-become-the-enemy-of-life-death-toll-reaches-close-to-300
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Heatwave Death: देश में लगातार बढ़ता तापमान लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा है। प्रचंड गर्मी के साथ लोग इस समय भीषण हीटवेव से भी जूझ रहे हैं। देश के कई राज्यों में गर्मी और लू के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक देश में 300 के करीब लोगों ने हीटवेव के कारण जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां 179 लोगों की जान लू के कारण जा चुकी है। वहीं, बिहार में बीते 48 घंटे में चुनावी ड्यूटी पर तैनात आठ अफसर समेत 65 लोगों ने लू के चलते जान गंवाई है। शुक्रवार को अधिकिरियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

यूपी में 179 लोगों ने गंवाई जान (UP Death due to Heatwave)

यूपी में हीटवेव से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 179 पहुंच गया है। यूपी में वाराणसी और आसपास के जिलों में सर्वाधिक 72 मौतें हुईं। वहीं बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में 47 लोग मारे गए। वहीं मध्य यूपी में के अलग-अलग जिलों में 41 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी में 34, आजमगढ़ में 16, महोबा में 14, हमीरपुर में 13, प्रयागराज में 11, मिर्जापुर में 10, गाजीपुर और लखनऊ में 9-9, कौशांबी में नौ, झांसी में 6, बांदा में पांच, अंबेडकरनगर में 4 लोग, चंदौली में 3 लोगों की जान चली गई।

RELATED POSTS

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

November 17, 2025
Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

November 17, 2025

इसी तरह से कानपुर और जौनपुर में 4-4, बलिया और भदोही में 2-2 लोगों ने हीटवेव के चलते जान गंवाई। गाजियाबाद में एक नवजात समेत चार लोग, गोरखपुर व आगरा में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चित्रकूट में दो लोग, फर्रुखाबाद, जालौन और हरदोई में एक-एक लोग मारे गए। प्रतापगढ़, रामपुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर और पीलीभीत में एक-एक व्यक्ति ने लू की चपेट में आकर जान गंवाई।

बिहार में गर्मी के कारण 65 मौतें

बिहार में गर्मी हो या सर्दी दोनों ही भीषण पड़ती है। इस समय राज्य झुलसाने वाली भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां पर अब तक 65 लोगों की हीटवेव और गर्मी की वजह से मारे जाने की खबर मिली है। बता दें कि औरंगाबाद में 15, रोहतास में 7, कैमूर में 5, बेगुसराय, बरबीघा और सारण में 1-1 शख्स की मौत हुई है। बीते दिनों गर्मी और लू के कारण बेगुसराय और शेखपुरा में करीब 50 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए थे।

वहीं, आज शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि बिहार में 48 घंटे के भीतर गर्मी से करीब 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चुनाव ड्यूटी पर तैनात आठ अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आठ मृतक अधिकारियों में से रोहतास में पांच, भोजपुर में दो और बक्सर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे।

ओडिशा में 41 की मौत

ओडिशा राज्य भी हीटवेव की चपेट में है। यहां 41 लोगों की मौत होने की जानकारी है। सुंदरगढ़ में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर में 6 लोगों की जान चली गई है। इसी तरह से राज्य के अन्य हिस्सों में भी तीन लोगों की मौत की खबर है. सुंदरगढ़ जिले में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर दिखा है, जहां अभी भी जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 30 लोगों का इलाज किया जा रहा है.

झारखंड में 11 मौतें

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी। कोल्हान में 5, पलामू में 5 और गिरिडीह में 1 शख्स की लू की वजह से जान गई है।

यह भी पढ़ें : Personal Law Judgement : Madhya Pradesh में हिंदू-मुस्लिम कपल शादी के Registration के लिए पहुंचा, जानें क्या आया फैसला ?

Tags: biharHeatwave Deathindia newsJharkhandodishaUP DeathWeather
Share198Tweet124Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Bihar

Bihar में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय: नीतीश फिर CM, BJP को दो डिप्टी सीएम!

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Bihar Cabinet Formula: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई...

Bihar

Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारी, नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Bihar New Govt: बिहार की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि राज्य में नई सरकार...

Bihar News

कौन हैं संजय यादव? जिनकी वजह से लालू परिवार में मची है खींचतान

by Virend Negi
November 15, 2025

Rohini Acharya Bihar News:  अपनी किडनी दान कर परिवार के प्रति अपना समर्पण दिखाया था, ने अब राजनीति छोड़ने और...

CM Yogi Adityanath Bihar

Bihar election results: सीएम योगी की रैलियों ने किया कमाल, NDA को मिली बड़ी बढ़त

by Mayank Yadav
November 14, 2025

Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामने आए रुझानों से स्पष्ट होता है कि NDA की बढ़त...

Next Post
Yogi Govt

Heatwave: मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "गांव हो या शहर ना कटे बिजली"

Delhi Liquor Policy Scam: Manish Sisodia Bail Plea

Manish Sisodia को आज भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version