असम सरकार का बड़ा फैसला.. कर्मचारी के मौत के बाद माता- पिता को मिलेगा 20% रकम

Himanta Biswa Sarma: भारत में हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की मौत पर मिलने वाले मुआवजे के वितरण को लेकर काफी विवाद हुआ है। लोगों के बीच यह बहस चल रही है कि मुआवजे की राशि में से कुछ हिस्सा कर्मचारी के माता-पिता को भी मिलना चाहिए।

Himanta Biswa Sarma: भारत में हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की मौत पर मिलने वाले मुआवजे के वितरण को लेकर काफी विवाद हुआ है। लोगों के बीच यह बहस चल रही है कि मुआवजे की राशि में से कुछ हिस्सा कर्मचारी के माता-पिता को भी मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। असम सरकार ने मुआवजे की राशि के बंटवारे के लिए एक नया नियम लागू करने का निर्णय लिया है।

असम के मुख्यमंत्री ने क्या घोषणा की?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि असम में किसी सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे की राशि का बंटवारा 80:20 के अनुपात में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुआवजे की 80 प्रतिशत राशि मृतक के पति या पत्नी को और 20 प्रतिशत राशि उनके माता-पिता को दी जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि मुआवजे के 80:20 अनुपात में बंटवारे का नियम तुरंत प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने इस फैसले के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य यह है कि दुख की इस घड़ी में परिवार में कोई झगड़ा न हो।

यह भी पढ़े: सपा का ये दिग्गज देगा चुनौती, फूलपुर में अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद की बढ़ाई टेंशन

कर्मचारी खुद ट्रांसफर कर सकेंगे

असम के मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी ट्रांसफर और पोस्टिंग भ्रष्टाचार का एक बड़ा कारण बन गए हैं। इसे खत्म करने के लिए उनकी सरकार एक पोर्टल पेश करेगी, जिसके माध्यम से कर्मचारी खुद अपने ट्रांसफर कर सकेंगे, जबकि सरकारी हस्तक्षेप को न्यूनतम रखा जाएगा।

इसके अलावा, असम सीएम ने यह भी कहा कि अगले साल गुवाहाटी में असम का 14वां मेडिकल कॉलेज शुरू होगा, और 2026 तक तीन और मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

Exit mobile version