News1India

कैंसर से जूझ रही Hina Khan का छलका दर्द पोस्ट शेयर कर लिखा, प्लीज अल्लाह प्लीज

नई दिल्ली: टीवी की अक्षरा यानी हिना खान (Hina Khan) को स्टेज-3 का ब्रेस्ट कैंसर है। इस बात को खुद हिना ने सभी लोगों के साथ शेयर किया था। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। हॉस्पिटल से हिना अपने ट्रीटमेंट की हर छोटी-बड़ी अपडेट देती रहती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हिना खान (Hina Khan)  ने अपने बालों को काटे जाने की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी दिखाई दी थीं। एक बार फिर से इस जानलेवा बीमारी का सामना करने वाली हिना खान ने खुद से जुड़ा एक नया अपडेट दिया है।

दरअसल, हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका दर्द साफ नज़र आ रहा है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें लिखा है, कोई आपका दर्द दूर नहीं कर सकता लेकिन अल्लाह कर सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने प्लीज अल्लाह प्लीज और कुछ इमोजी भी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें :- Anant Ambani राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के ये सितारे रंगे पीले रंग में

बता दें, कि हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज-3 के इलाज के लिए कीमोथैरेपी का सहारा ले रही है। इस कीमोथैरेपी से उनके शरीर पर पड़े निशान भी पिछले पोस्ट में देखे गए थे। हिना खान को इस बीमारी से जीतने के लिए उनके करीबी और फैंस दुआ कर रहे हैं। 36 साल की हिना खान टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है।

Exit mobile version