Site icon News1India

Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, बिरला मंदिर में करेंगे पूजा

Amit Shah PHOTO

नई दिल्ली। यूपी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है. प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी यानी कल 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे और यजमान के तौर पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश विदेश से कई हजार मेहमान अयोध्या में पहुंच रहे हैं. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि गृह मंत्री अमित शाह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे. वो दिल्ली में स्थित बिरला मंदिर में मौजूद रहेंगे और यहां पर पूजा-अर्चना करेंगे.

झंडे वाला मंदिर में मौजूद रहेंगे जेपा नड्डा

बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर भी खबर सामने आई थी. जेपी नड्डा भी भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पूजा के दौरान अयोध्या में मौजूद नहीं रहेंगे. नड्डा 22 जनवरी के दिन नई दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो जल्द ही पूरे परिवार के अयोध्या में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करेंगे.

Exit mobile version