Honey Singh स्टार रैपर का विवादों से रहा नाता, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में

नई दिल्ली: हनी सिंह (Honey Singh) एक ऐसा नाम, जो कुछ सालों में ही अपने टैलेंट के दम पर शिखर तक पहुंच गया था। यूं तो भारत में रैप बाबा सहगल के जमाने से ही होता आ रहा था, लेकिन, जिसने भारत में रैप को एक अलग पहचान दिलाई वो नाम हनी सिंह का रहा। अगर ये कहा जाए कि भारत में रैप को यो-यो हनी सिंह ने पॉपुलर किया तो इसमें गलत नहीं होगा। हनी सिंह वही शख्स रहे जिनकी सरपरस्ती में बादशाह और रफ्तार जैसे रैपर्स का उदय हुआ। हनी सिंह ने अपने रैपिंग करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। कभी उनके गाए गाने और रैप सुपरहिट रहे तो कभी फ्लॉप। इसके अलावा इस रैपर की पर्सनल लाइफ भी बेहद कंट्रोवर्शियल भरी रही।

हनी सिंह (Honey Singh) एक ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिनके दामन में कई दाग लगे। चलिए आज बात करते हैं, हनी सिंह और उनसे जुड़े विवादों के बारे में। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि शाहरुख खान से भी हनी सिंह का विवाद हो चुका है। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस काफी फेमस हुआ था। इस गाने को करने के बाद हनी सिंह और शाहरुख खान के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। शाहरुख उनके साथ आगे भी काम करना चाहते थे, लेकिन फिर अचानक ही कुछ ऐसा हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे।

कहा जाता है कि चैन्नई एक्सप्रेस के ही एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने हनी सिंह (Honey Singh) को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने का कारण हनी सिंह का उनके साथ मिसबिहेव करना बताया गया था। हालांकि दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया।

अपने गानों के लिरिक्स के चलते भी कई बार इस रैपर को विवादों का सामना करना पड़ा। गानों के लिरिक्स को लेकर तो साल 2013 में मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया था। उनका गाना मैं हूं बलात्कारी। काफी विवादों में रहा था। इतना ही नहीं इस गाने के लिरिक्स को लेकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग तक उठने लगी थी। इस गाने पर सफाई देते हुए हनी सिंह ने इससे जुड़े होने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि ये उनका गाया हुआ गान नहीं है, किसी ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर इसका प्रमोशन किया।

इसके अलावा हनी सिंह (Honey Singh) का नाम मशहूर रैपर बादशाह के साथ हुए विवाद के चलते भी ख़बरों में आया था। एक जमाने में पक्के दोस्त रहे बादशाह और हनी सिंह के बीच रिश्ते उस वक्त खराब हो गए थे, जब हनी सिंह पर बादशाह की बेज्जती करने और उन्हें क्रेडिट न देने के आरोप लगे थे। ये भी कहा जाता है कि एक इवेंट के दौरान हनी सिंह ने खुद को रॉल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कहते हुए उन्हें नीचा दिखाया था। इसके अलावा एक पार्टी में दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई थी, जिसके बाद फिर दोनों ने न तो कभी साथ में काम किया और न ही साथ में दिखे।

ये भी पढें :- एकता कपूर की लव सेक्स और धोखा से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी Urfi Javed!

जैसा कि हमने अभी बताया कि हनी सिंह (Honey Singh) के गाने हमेशा क्रिटिक्स के निशाने पर रहे। ऐसा ही एक गाना मखणां साल 2018 में आया था। इसके लिरिक्स पर महिला आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई थी। खासकर मैं हूं वूमनाइजर इस लाइन पर महिला आयोग खासा नाराज हुआ था। इसे लेकर हनी सिंह पर केस भी दर्ज कराया गया था। इसके अलावा हनी सिंह के ड्रग एडिक्शन और डिप्रेशन की भी खूब चर्चा रही।

Exit mobile version