रिलीज के पहले दिन कैसा रहा Ajay Devgn की फिल्म मैदान का परफॉरमेंस यहां देखें पूरी रिपोर्ट

बॉक्स ऑफिस पर शैतान की सफलता के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर से मैदान के साथ पर्दे पर वापस आ गए हैं। उनकी मचअवेटेड ये फिल्म सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अजय देवगन के लिए साल 2024

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर शैतान की सफलता के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर से मैदान के साथ पर्दे पर वापस आ गए हैं। उनकी मचअवेटेड ये फिल्म सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अजय देवगन के लिए साल 2024 की शुरूआत काफी अच्छी रही। 8 मार्च को रिलीज हुई उनकी फिल्म शैतान भारत में 150 करोड़ के आस-पास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में कामयाब रही। वहीं आज यानी ईद के मौके पर एक बार फिर से अजय मैदान के साथ लौट आए हैं।

मैदान से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। आज रिलीज के पहले दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन जानते हैं। मैदान की कहानी असल घटना पर आधारित है, जो एक फुटबॉल कोच के मैदान में संघर्ष को दिखाती है। अक्सर अपनी फिल्मों में एक्टिंग के मामले में न्याय करने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) इस बार भी अपनी परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतते हुए दिखाई दिए हैं।

बात अगर इस फिल्म की कहानी को लेकर करें तो, अजय देवगन (Ajay Devgn) की यह फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम वहीं हैं जो भारत में फुटबॉल के खेल को काफी ऊंचाई पर ले गए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है तो वहीं बोनी कपूर, ज़ी स्टूडियोज, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावल ने मिलकर प्रोडयूस किया है।

ये भी पढ़ें :- टीवी की मुस्लिम एक्ट्रेस Sanjeeda Sheikh ने इस हिंदू देवी के नाम पर रखा बेटी का नाम!

अजय देवगन के अलावा फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली एक्टर रूद्रनील घोष भी हैं। आज रिलीज के पहले दिन मैदान का परफॉर्मेंस अच्छा जाता दिखा। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में अजय देवगन की ये फिल्म क्या खास कमाल कर पाती है।

Exit mobile version