Site icon News1India

Hrithik Roshan दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर गल्फ देशों में नहीं होगी रिलीज!

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan

नई दिल्ली: सिने प्रेमियों के बीच इस वक्त ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है। इसी बीच इस फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी ख़बर भी सामने आई है। ख़बर है कि यूनाइटेड अरब अमीरात UAE को छोड़कर सभी गल्फ देशों में Fighter को बैन कर दिया गया है।

चलिए बताते हैं आखिर क्यों ऋतिक (Hrithik Roshan) और दीपिका की इस फिल्म को गल्फ देशों में बैन किया गया है। दरअसल, द गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल में बहरैन, कुवैत,कतर, सऊदी अरब, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। इनमें से कई देशों में बॉलीवुड की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है लेकिन, ऋतिक और दीपिका की फाइटर को रिलीज से मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी देशों में फिल्म रिलीज नहीं हो सकेगी। ये खबर मेकर्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं है। गल्फ देशों में बैन की वजह फिल्म के सब्जेक्ट को बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी पुलवामा अटैक पर आधारित है जो हर भारतीय को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगी। लेकिन, गल्फ देशों में ये सब्जेक्ट नहीं दिखाया जाएगा। 75वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को फाइटर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :- भगवान Ram की भक्ति में डूबी दिखीं कंगना रनौत अयोध्या से लगाए जय श्री राम के नारे

बात अगर फाइटर की स्टारकास्ट को लेकर करें तो, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर भी इस फिल्म में नज़र आएंगे।

Exit mobile version