News1India

नहीं रहे गेम ऑफ थ्रोन्स में केवन लैनिस्टर का किरदार निभाने वाले Ian Gelder 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Ian Gelder

नई दिल्ली: अभी कुछ दिनों पहले ही हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुख भरी ख़बर सामने आई थी, जिसमें मशहूर फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन स्मिथ का रोल प्ले करने वाले एक्टर बर्नार्ड हिल की मौत के बारे में बताया गया था। 79 साल की उम्र में इस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था अभी इस बात को गुजरे हुए चंद ही दिन बीते थे कि बड़े स्टार की मौत की ख़बर अब सामने आई है। गेम ऑफ थ्रोन्स में केवन लैनिस्टर का रोल प्ले करने वाले ब्रिटिश अभिनेता इयान गेल्डर (Ian Gelder) का निधन हो गया है।

उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इयान गेल्डर (Ian Gelder) की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने की है। एक्टर की मौत की ख़बर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इयान पिछले पांच महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। इयान गेल्डर (Ian Gelder) के साथी और सह-कलाकार बेन डेनियल ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए एक्टर की मौत की ख़बर दी। उन्होंने लिखा, इयान गेल्डर पिछले पांच महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। बड़े दुख और भारी मन से मुझे कहना पड़ रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। गेल्डर को दिसंबर में कैंसर का पता चला था। मैंने उनकी देखभाल के लिए अपना सारा काम छोड़ दिया था लेकिन हमने नहीं सोचा था कि वे हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे। वह एक दयालु, उदार और प्यार करने वाले व्यक्ति थे।

ये भी पढ़ें :- नहीं रहे टाइटैनिक फिल्म में कैप्टन स्मिथ का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता Bernard Hill

आपको बता दें, इयान गेल्डर गेम ऑफ थ्रोन्स के पांच सीजन में काम कर चुके थे। इसके अलावा वह वेब सीरीज फादर ब्राउन में भी नज़र आए थे।

Exit mobile version